Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Pithoragarh: एंचोली, अंडोली के पास दर्दनाक हादसा, दुर्घटना में चार लोगों ने गंवाई जान।

22-04-2024 09:36 AM

पिथौरागढ़:-  

   पिथौरागढ़ जनपद के  एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अडोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। उक्त सूचना पर ASI सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

     उक्त वाहन बोलेरो (UK05TA- 2683 ) में कुल 08 लोग सवार थे जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत वापस अपने घर आ रहे थे जिस दौरान अनियंत्रित होने से उक्त वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था।

    SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित कर घटना में मृत 04 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतको का विवरण

1. अजय कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र होशियार

2. पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र जगत राम

3. अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र जगत राम

4. कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र शोबन राम


ताजा खबरें (Latest News)

विश्वनाथ जगदी शीला डोली पहुँची हरकी पैड़ी।
विश्वनाथ जगदी शीला डोली पहुँची हरकी पैड़ी। 18-05-2024 10:12 AM

हरिद्वार:- पहाड़ों के देवता की रूप में जाने जाने वाले विश्वनाथ जगदी शीला डोली पहाड़ों से उतरकर आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुँची है। जहाँ डोली ने हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड में पतीतपावनी मां गंगा में स्नान किया है ...