विधायक शक्तिलाल शाह के बयान के बाद घनसाली में राजनीतिक सियासत गरमाई।
08-11-2025 08:23 AM
घनसाली:-
हाल ही में घनसाली में स्वास्थ्य विभाग की लापर के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई थी जिसके बाद पिलखी अस्पताल ओर घनसाली बस अड्डे पर चल रहे आंदोलन के बाद घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने अपना एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा आज पोस्टरों के माध्यम से खोज रहे हैं... कम से कम विपक्षियों को मेरी याद तो आई वैसे कभी याद नहीं आती लेकिन अब चुनाव का समय करीब है तो याद आ गई।
जिसे लेकर पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने कटाक्ष करते हुए विधायक शाह पर कई तरह के आरोप लगा दिए उन्होंने कहा कि सर्वदलीय स्वास्थ्य संघर्ष समिति का आंदोलन घनसाली की आम जनता का आंदोलन है, उन्होंने कहा कि विधायक शक्ति लाल शाह ने सर्वदलीय स्वास्थ्य संघर्ष समिति के आंदोलन पर टिप्पणी की है अब याद आ रही है, उन्होंने विधायक सत्यालाल साहब को चुनौती देते हुए कहा कि जितना प्रयास मैं घनसाली की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए किया उसके मेरे पास प्रमाण है, उन्होंने विधायक शक्ति लाल को खुले मंच पर आने की चुनौती दी, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि विधायक शक्तिलाल शाह के 8 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन बताएं कि उन्होंने घनसाली के विकास के लिए कितने प्रयास किया, वहीं उन्होंने कहा कि विधानसभा में आप सिर्फ बकवास कर रहे थे आपको संसदीय भाषा का ज्ञान सिर्फ जीरो है, पूर्व विधायक ने कहा कि विधायक शक्तिलाल शाह को यह भी नहीं पता कि नियम 65 की कार्य संचालन के नियमावली कैसे की जाती है अगर उन्हें ज्ञान होता तो अवश्य घनसाली की समस्याओं को विधानसभा में उठाते और धरने पर बैठ जाते, उन्होंने कत्थक करते हुए कहा कि सरकार की महिमा मंडल का गुणगान तब करो पहले उसे जनता का भला करो जिसे दो बार का विधायक बनाया, वहीं उन्होंने कहा कि आपको सिर्फ 27 में भाजपा का टिकट चाहिए और आप सिर्फ मोदी जी के नाम पर जी रहे हैं, वहीं उन्होंने कहा कि घनसाली विधायक ने पिछले 8 सालों में घनसाली का एक भी मुद्दा नहीं उठाया ना तो घनसाली में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कभी बात कही न शिक्षा ना घनसाली को जिला बनाओ ना घनसाली को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करो। उन्होंने विधायक शक्ति लाल शाह को चुनौती देते हुए कहा कि खुले मंच पर सामने आओ और मैं भी अपने 5 सालों का लिखा जो कल आता हूं और आप भी अपने 8 सालों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखो