Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर फूटा गुस्सा: चमियाला से बेलेश्वर तक रैली, विधायक व सीएम का पुतला दहन

04-11-2025 05:00 PM

चमियाला, टिहरी गढ़वाल:- 

    क्षेत्र में लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनता का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक मंच एवं चमियाला व्यापार मंडल के आह्वान पर मंगलवार को सभी सामाजिक, व्यावसायिक और जनसंगठनों ने मिलकर चमियाला से बेलेश्वर तक विशाल जनाक्रोश रैली निकाली।

    रैली में बड़ी संख्या में व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने रास्तेभर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बेहद दयनीय है — डॉक्टरों की कमी, दवाइयों का अभाव और अस्पतालों में अव्यवस्था से आम जनता परेशान है।

    रैली के समापन पर बेलेश्वर अस्पताल के बाहर आक्रोशित लोगों ने विधायक शक्ति लाल शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

    सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक मंच और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, जिससे स्थिति नियंत्रण में बनी रही।

इस अवसर पर पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, शंकर पाल सजवाण, ममता पंवार, जिपंस विक्रम घणाता, गंभीर सिंह भंडारी, अनुज शाह, विजय लाल, जसवीर नेगी, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, दिनेश लाल, सिब्बल सिंह, हुकम सिंह, चंदन सिंह पोखरियाल, विजयराम जोशी, उम्मेद सिंह चौहान, सूरत सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, नित्यानंद कोठियाल, विनोद लाल शाह, विनोद चौधरी, अरुणोदय नेगी, हरीश रावत, सरोजनी देवी, लक्ष्मी पंवार, सुनीता रावत, राजेश्वरी देवी आदि तमाम सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: घनसाली की बेटी प्रिया रावत का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करेगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व
Tehri: घनसाली की बेटी प्रिया रावत का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करेगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व 09-11-2025 10:17 PM

घनसाली, टिहरी गढ़वाल।घनसाली क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण—भिलंग तहसील के ग्राम बजींगा (छेली) निवासी प्रिया रावत, पुत्री रणजीत सिंह रावत, का चयन अंडर-17 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रिया वर्तमान ...