ताजा खबरें (Latest News)

देहरादून:- चकराता जौनसार बाबर पहले ही अपनी लोक कलाओं के लिए विश्व विख्यात है और देवी देवताओं में भी यहां के लोग अपनी पूरी आस्था रखते हैं और अपने त्योहारों को हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं,इन दिनों जनजातीय ...




चमियाला, टिहरी:-
श्रीराम कथा मनुष्य को मर्यादाशील जीवन जीना सिखाती है: ममता पंवार
नगर पंचायत चमियाला के वार्ड नं 05 में महिलाओं द्वारा राम कथा का आयोजन।
कथा का प्रवचन भी महिला द्वारा ही किया जा है।
टिहरी जनपद के नगर पंचायत चमियाला स्थित वार्ड नं 05 में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जहां पर कथा का आयोजन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है जबकि इस कथा का प्रवचन भी महिला द्वारा ही किया जा रहा है। शुक्रवार को श्रीराम कथा में शिरकत करने पहुंची नगर पंचायत अध्यक्षा ममता पंवार का महिलाओं ने ढोल बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। कथा वक्ता सुश्री लक्ष्मी नौटियाल ने बताया कि श्रीराम जी की कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है। साथ ही यह मानव का सही मार्गदर्शन भी करती है। जो मनुष्य सच्चे मन से श्रीराम कथा का श्रवण कर लेता है, उसका लोक ही नहीं परलोक भी सुधर जाता है। मनुष्य जीवन बहुत दुर्लभ है और बहुत सत्कर्मों के बाद ही मनुष्य का जीवन मिलता है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को इसका सदुपयोग करना चाहिए और राम नाम का जप करते हुए अपने लोक व परलोक को सुधारना चाहिए। कलियुग में मनुष्य का सबसे बड़ा सहारा राम नाम ही है। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि हमें अपने दाम्पत्य जीवन में गंभीर होना चाहिए। पति-पत्नी भाई- बहन, भाई-भाई का प्रेम, पिता-पुत्र, सास-बहु सभी को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। रामायण हमें मर्यादा सिखाती है।
वहीं उद्धघाटन के बाद शुक्रवार को पुनः श्रीराम कथा में शिरकत करने पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार ने कहा कि रामायण को प्रतिदिन श्रवण करने से मानसिक संतुलन ठीक रहता है। दुराचारी रावण की नकारात्मक सोच ने उसके पूरे कुल का विनाश कर दिया। जो मनुष्य तुलसीदल की शरण आएगा वह हर प्रकार के दल-दल से बच जाएगा। हमारे सकारात्मक भाव होना चाहिए।
श्रीमती पंवार ने कहा कि श्रीराम की कथा जरूर सुननी चाहिए। इससे हमारा स्वभाव मधुर, मनोहर और मंगलकारी हो जाएगा।
कार्यक्रम में पहुंचे नगर पंचायत चमियाला की स्थानीय जनता द्वारा पिछले पांच वर्षों में नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार द्वारा किए गए विकास कार्यों की भी खूब सराहना की गई। वहीं इस मौके पर पार्वती देवी, मीना नेगी, गीता रतूड़ी, मधु आदि तमाम लोगों सहित कथा सुनने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
देहरादून:- चकराता जौनसार बाबर पहले ही अपनी लोक कलाओं के लिए विश्व विख्यात है और देवी देवताओं में भी यहां के लोग अपनी पूरी आस्था रखते हैं और अपने त्योहारों को हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं,इन दिनों जनजातीय ...