Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

बुराँश गढ़ देश साहित्य संस्था के बैनर तले प्रथम सांझा गढ़वाली काव्य संग्रह का विमोचन।

30-12-2024 11:29 AM

ऋषिकेश:- 

    पंकज भट्ट - बुराँश गढ़ देश साहित्य संस्था के बैनर तले उत्तराखंड एवं पहाड़ी प्रवासी नवोदित साहित्यकारों की रचनाओं के संकलन छप छपि काव्य संग्रह का विमोचन श्यामपुर तुलसी विहार स्थित आडवाणी धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन न्यायविद  राजेश व्यास, निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं, पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल, डॉ विनोद प्रसाद विप्र एवं आचार्य गुरु मणि नौटियाल, डॉ भगत सिंह राणा हिमाद, संजीव चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों ने लोक संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। पदम् श्री माधुरी बड़थ्वाल ने कहा कि नवोदित साहित्यकारों को एक मंच पर लाने का जो प्रयास बुराँश गढ़ देश साहित्यिक संस्कृति संस्था ने किया है, वह  सम्मान योग्य है। संस्कृति के संरक्षण के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।पद्मश्री बड़थ्वाल ने अपने स्वरचित छन्दों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।डॉ विनोद प्रसाद विप्र ने कहा कि प्रकृति और संस्कृति बचेगी तो हमारा समाज बचेगा। न्यायाधीश राजेश व्यास ने कहा कि मातृ शक्ति ही संस्कृति के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर इसे आगे बढ़ा सकती है। इस अवसर पर गढ़वाल और कुमाऊँ मण्डल सहित दूर दराज से आये हुए प्रवासी साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं सुनाई। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य गुरु मणि नौटियाल ने सभी का आभार जताया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल एवं संचालन नंदन राणा नवल ने किया।

    कार्यक्रम में अनिता जोशी, अंजना कंडवाल, डॉ ममता जोशी, संगीता बहुगुणा, डॉ भगत सिंह हिमाद, बेली राम कंसवाल, सुभाष सेमल्टी, शिव दयाल रतूड़ी, देवेंद्र जोशी, दक्ष पांडे, गोविन्द पँवार, साइनी कृष्ण उनियाल, चम्पा पाण्डे, नंदी बहुगुणा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

Uttarkashi: भाजपा नेता व निवर्तमान क्षेपंस दीपक नौटियाल की पत्नी मृदुला नौटियाल ने किया गाजणा से जिला पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान।
Uttarkashi: भाजपा नेता व निवर्तमान क्षेपंस दीपक नौटियाल की पत्नी मृदुला नौटियाल ने किया गाजणा से जिला पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान। 14-06-2025 03:57 PM

उत्तरकाशी: श्रीमती मृदुला नौटियाल भाजपा नेता व निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक नौटियाल की पत्नी ने उत्तरकाशी के गाजणा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। शनिवार को जैसे ही पं...