Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

ठंड से राहत: रेडक्रॉस सोसाइटी ने भटवाड़ी धनारी इंटर कॉलेज में बांटे स्वेटर

16-11-2025 10:22 PM

उत्तरकाशी।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्या के निर्देश पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को ठंड से बचाव हेतु हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को इंटर कॉलेज भटवाड़ी धनारी में रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम द्वारा स्वेटर वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस टीम ने छात्र-छात्राओं को स्वेटर के साथ कॉपी, पेंसिल, फ्रूटी, मूंगफली और बिस्कुट भी वितरित किए। बच्चों ने सर्दी से राहत और अध्ययन सामग्री मिलने पर खुशी जताई।

इस मौके पर रेडक्रॉस चेयरमैन माधव जोशी ने कहा कि कॉलेज को जल्द ही फर्स्ट एड किट भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे विद्यालय में किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके।

रेडक्रॉस कार्यकारिणी सदस्य खुशी नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ बेजुबान जानवरों की सहायता, स्वच्छता और हाइजीन के महत्व पर जागरूक किया। वहीं एक्टिव मेंबर राकेश नौटियाल ने बच्चों को गुरुजनों का सम्मान करने की प्रेरणा दी और कहा कि जिस छात्र में अपने शिक्षकों के प्रति आदर होता है, वह शिक्षा में भी अव्वल रहता है।

कार्यक्रम में अजीत असवाल, विमला भट्ट, मुक्ता गौड़, विकास गौड़, बलवंत असवाल, राजीव राणा, आशा, आरती, प्रियंका सहित कई सदस्य और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 15-12-2025 09:03 AM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी...