Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

दुखद समाचार: लेह-लद्दाख में उत्तराखंड के लाल संजय सिंह रावत की ह्रदय गति रुकने से निधन, श्रीनगर में पैतृक घाट पर आज होगा अंतिम संस्कार।

05-04-2024 06:53 AM

श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल:- 

    भगवान सिंह - भारतीय सेना में तैनात 14 गढ़वाल राइफल के सजंय सिंह रावत उर्फ जीतू ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक पडने से निधन हो गया। सैनिक के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि कुंशली कठूली गांव पहुंचेगी कल होगा अलकनंदा नदी तट पर आईटीआई श्रीनगर स्थित पैतृक घाट पर होगा। सैनिक के निधन की सूचना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। सैनिक के निधन से उसकी पांच साल की बेटी व छह माह के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत धरिगांव स्थित कुशली गांव निवासी राजेंद्र सिंह रावत व रामेश्वरी रावत के घर एक बालक ने जन्म लिया। जिसका नाम उन्होंने संजय रखा। जो बचपन से ही पढने-लिखने में होसियार था।

    बीते 2011 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा की भावना के चलते वह गढ़वाल राइफल में भर्ती हो गया। संजय रावत बीते 13 साल से भारतीय सेना में रहकर देश सेवा कर रहें थे। ग्राम प्रधान कुसली सोहन सिंह और संजय के चाचा सोहन सिंह रावत ने बताया कि सेना से संदेश आया कि संजय को बीते 5 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान लेह-लद्दाख में हार्ट अटैक आया। जिस कारण उसका निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि संजय की एक पांच साल की बेटी है और एक छह माह का बेटा है। पत्नी मोनिका रावत गृहणी है। उसके पिता राजेंद्र सिंह सेना से लांस नायक के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि छोटा भाई धीरेंद्र सिंह भारतीय सेना में तैनात है। उन्होंने बताया कि बेटे के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छाई है। क्षेत्र का माहौल गमगीन बना हुआ है।


ताजा खबरें (Latest News)

चारधाम यात्रा का आगाज, अक्षय तृतीया पर खुले यमुनोत्री धाम के कपाट।
चारधाम यात्रा का आगाज, अक्षय तृतीया पर खुले यमुनोत्री धाम के कपाट। 01-05-2025 07:23 AM

संजय रतूड़ी- उत्तरकाशी Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन से हो चुकी है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाते हैं। अक्षय तृतीया के दिन से चारधाम यात्रा क...