Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

समाजसेवी दर्शन लाल आर्य द्वारा कोरोना योद्धाओं के सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनी कांत सुरीरा

01-06-2022 03:39 AM

घनसाली: 

    पूर्व  जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री रजनीकांत सुरीरा ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते हुए कहा की समाज के अंदर जो  जो बुराइयाँ रूपी अंधकार है उसको दूर करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। घनसाली विधान सभा के पट्टी कोटी फेगुल  के पडागली में आयोजित जन सेवा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्री रजनीकांत सुरीरा ने कहा की अच्छे संस्कारों से ही हम स्वस्थ समर्थ समाज का निर्माण कर सकते है आज जरूरत है की हर व्यक्ति अपने अपने स्तर पर समाज के खुशहाली व उन्नति के लिए कार्य करे। श्री सुरीरा ने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों को समाज का सबसे दायित्व वान मान कर आगे बढ़ाया वही आज शराब माफियों, ठेकेदारी सिंडिकेट की नुमाइंदिगी कर क्षेत्र की जनता के साथ धोखा कर रहे है उन्होंने समाज सेवी दर्शन लाल आर्य के बारे में बताते हुए कहा कि उनका परिवार गरीब जरूर था लेकिन लोक संस्कृति के साथ लोक संस्कार परिवार था यही कारण है कि आज दर्शन लाल आर्य अपने संसाधनों से समाज की सेवा कर रहे है। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य कार्तिका नन्द डोभाल ने बताया कि कोरोना काल की पहली लहर में समाज सेवी दर्शन लाल आर्य ने पंचायत प्रतिनिधियों व शासन व प्रशासन के साथ मिलकर विधान सभा के हर ग्राम पंचायत में राशन किट, मास्क, सैनेटायजर  जरूरत मंदो को उपलब्ध कराये। भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रताप सिंह सजवान ने बताया कि कुछ बड़े दायित्त्व वान लोगों ने समाज सेवी दर्शन लाल को  रोकने का प्रयास किया।

    इस अवसर पर भाजपा के बरिष्ठ नेता तेजराम सेमवाल ने कहा की हमें हमेशा अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़कर सबका सम्मान करना चाहिए। समाज सेवी दर्शन लाल आर्य ने अपने अनुभवों को बताते हुए कहा कि हम सबको समाज के प्रति अपने योगदान व फर्ज को नही भुलना चाहिए उन्होंने कहा कि आज हमारी बुनियादी समस्या अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य  व रोजगार के उपकर्मो को बढ़ाने की है। इसके लिए सबको सजग होकर कार्य करना है। सामाजिक उद्यमी लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल ने कहा की श्री दर्शन लाल आर्य ने समाज सेवा की अनुकरणीय पहल की है   इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती कृष्णा गैरोला ने समाज सेवी दर्शन लाल आर्य के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि समाज में अच्छे कार्यो तथा संस्कारों का मूल्याकन होना चाहिए। कोरोना योद्धाओं के इस सम्मान समारोह में जंहा एक ओर ग्राम पंचायत कोटी, पाली, स्यालकुंड, मोलनो, द्वारी, बोन्सला, थापला, बनचुरी, पिलखी, इंद्रोला, गोजियाना, स्यूरी, पिपोला आदि के ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य, आँगन बाड़ी कार्य कत्री, आशा वर्कर, भोजन माता, ग्राम प्रहरी , सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिको को समाज सेवी दर्शन लाल आर्य  एवम श्रीमती सुमित्रा  देवी द्वारा मोमेंटो एवम शाल से सम्मानित किया गया वंही दूसरी तरफ स्वास्थ्य टीम के विनोद नौटियाल, प्रवीन गिरी, शुभम लसियाल, सोवन सिंह राणा, अनिल रमोला, अर्जुन सिंह , बंदना के साथ राजस्व, पंचायत व ग्राम्य विकास से जुड़े फील्ड कर्मचारियों को मुख्य अतिथि श्री रजनी कांत के कर कमलों से शाल व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री नागराजा समिति घनसाली के सदस्य गण हरीश उनियाल, हुकम सिंह रावत, राजेंद्र थपलियाल, महाजन सिंह भंडारी, गंगा सिंह पंवार, मुरारी गैरोला, सजवान, उत्तम सिंह गुसाईं, गोविंद प्रसाद बडोनी, विनोद उनियाल, मुकेश सेमवाल शीषपाल सिंह गुसाईं, गजबीर सिंह बिष्ट, द्वारिका सेमवाल सहित अनेक गण मान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजय पाल सिंह गुसाईं, तेजेंद्र सिंह, रोशन कोठियाल, राम सिंह भंडारी, पूर्ब प्रधान राजपाल सिंह रावत,हुकम सिंह रावत, रणबीर सिंह नेगी, श्रीमती सुबोधनी भट्ट, हर्ष लाल उत्तम लाल, राकेश गैरोला, डॉ ऋषि राम बडोनी, प्रधान रामी देवी, शोभा बडोनी, रेखा देवी, रिंका देवी, दीवान सिंह, रविंद्र सिंह रावत ,गोविंद सिंह नेगी सामाजिक कार्यकर्ता राकेश भट्ट, भगवान सिंह रावत, मन मोहन उनियाल, रण बीर सिंह कुमाईं, मकान लाल, बचन लाल, बल बीर सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, अनूप कोटनाला, जन सेवा सम्मान समारोह समिति के मनबर सिंह रावत, सुरजन सिंह राणा, महिपाल सिंह गुसाईं, भरत कंडारी, राजेंद्र थपलियाल, कार्यक्रम प्रभारी शीषपाल गुसाईं, संयोजक गोविंद बडोनी,आचार्य जितेंद्र थपलियाल,  योगाचार्य अजय तिवाड़ी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अमरेंद्र बिष्ट,अभिषेक गैरोला, देव नैथानी , आकाश पुरबाल  लोक संस्कृति कलाकार सुरेश राजु, शिशफल आर्य शिव लाल आर्य, धनी परी, शिशपाल परी सहित  अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोविंद बडोनी व अमरेंद्र बिष्ट ने किया।।


ताजा खबरें (Latest News)

बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन।
बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन। 29-09-2024 09:49 PM

हिमालय रिसोर्सेस एनहैंसमेंट सोसाइटी व बिज़नेस उत्तरायणी द्वारा दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में शनिवार को एजुकेशनल एक्सीलेंस सम्मिट और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे...