ताजा खबरें (Latest News)

देहरादून:- चकराता जौनसार बाबर पहले ही अपनी लोक कलाओं के लिए विश्व विख्यात है और देवी देवताओं में भी यहां के लोग अपनी पूरी आस्था रखते हैं और अपने त्योहारों को हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं,इन दिनों जनजातीय ...




उत्तरकाशी
साभार:- वरिष्ठ पत्रकार ओंकार बहुगुणा
उत्तरकाशी के अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट के अन्तर्गत प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुण्डीर, अ०य०व०प्र० बड़कोट व साधु लाल उप प्रभागीय वनाधिकारी, अ०य०व०प्र० बड़कोट के दिशा निर्देशन में वन अपराधियों के विरूद्ध सख्त अभियान जारी किया गया है। जिसके लिए कई टीमें बनायी गयी है।
रविवार देर रात्रि कुथनौर एवं यमुनोत्री रेंज की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान बड़कोट-यमुनोत्री मोटर मार्ग पर वन अपराधियों के विरूद्व मुहिम चलाते हुए चैंकिग के दौरान टीम द्वारा 03 यूटिलिटी वाहनों को पकड़ा गया जिनमें 23 नग अवैध प्रकाष्ठ पायी गयी। प्रकाष्ठ को जब्त किया गया साथ ही तीनों वाहनों पर कानूनी कार्यवाही की गयी, इस सम्बन्ध में वर्तमान में गहन जांच की जा रही है। कुथनौर / यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला द्वारा बताया गया कि दोनो रेंजों की टीमों की संयुक्त रात्रि गश्त लगातार जारी रहेगी व किसी भी अपराधी को बख्सा नहीं जायेगा। टीम में अतोल सिंह चौहान, मीरा राणा, अभि सिंह भण्डारी, नीरज रावत वन बीट अधिकारी, त्रिलोक बड़ोनी, रविन्द्र सिंह रावत वन बीट अधिकारी शामिल रहे।
देहरादून:- चकराता जौनसार बाबर पहले ही अपनी लोक कलाओं के लिए विश्व विख्यात है और देवी देवताओं में भी यहां के लोग अपनी पूरी आस्था रखते हैं और अपने त्योहारों को हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं,इन दिनों जनजातीय ...