Tehri: उत्कृष्ट कार्य के लिए भिलंगना वन क्षेत्राधिकारी को किया गया सम्मानित।
16-08-2024 07:11 AM
घनसाली, पंकज भट्ट- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तमाम लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में सम्मानित किया गया वहीं भिलंगना वन रेंज अधिकारी आशीष नोटियाल को वन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रमुख वन्यजीव संरक्षक ने सम्मानित किया है।
वन रेंज अधिकारी भिलंगना आशीष नोटियाल को वन पंचायतों व आम नागरिकों के साथ वनों, की रक्षा, पर्यावरण, जीव जंतुओं के संरक्षण करने पर उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते प्रमुख वन्य जीव संरक्षक ने उन्हें अंग वस्त्र व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया है। सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि सभी लोगो को जीव जंतु के साथ पर्यावरण संरक्षण में दिल से काम करना होगा जिससे पारिस्थितिकीय संतुलन बना रहे और जंगलो की रक्षा के लिए लोगो को जागरूक करना चाहिए। उनको सम्मानित होने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ0 नरेंद्र डंगवाल, रविन्द्र नैथानी, विक्रम सिंह एस रमोला,आदि लोगो ने हर्ष जताया।