Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

सिविल सर्विस डे पर टिहरी के डीएम मयूर दीक्षित देंगे नई दिल्ली में संबोधन‌।

13-04-2025 12:31 PM

नई टिहरी:- सिविल सर्विस दिवस 21 अप्रैल को दिल्ली में आहूत होने वाले कार्यक्रम में टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व्याख्यान देंगे। उत्तराखंड से इस महत्वपूर्ण दिवस पर लेक्चर के लिए उनका चयन हुआ है। देशभर के 10 आईएएस अधिकारियों को इस अवसर पर दिए गए टॉपिक सिविल सेवा चुनौतियां, सुधार और अवसर पर व्याख्यान देने हैं। यह व्याख्यान विज्ञान भवन नई दिल्ली में भारत सरकार के कैबिनेट सचिव के सम्मुख दिया जाना है।

टिहरी के जिलाधिकारी दीक्षित का चयन होना पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। डीएम दीक्षित ने बताया कि 21 अप्रैल को आहूत होने

वाले सिविल सर्विस डे पर वह उक्त कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। डीएम ने बताया कि वह भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए उत्सुक हैं।

2013 बैच के आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित सिविल सेवा से पहले आईआईटी और आईआईएम की भी पढ़ाई कर चुके हैं। वह उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी के बाद वर्तमान में बतौर डीएम टिहरी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डीएम दीक्षित जन समस्याओं और उनके निस्तारण के लिए तत्पर रहने के साथ ही सरल और सुगम प्रशासन के लिए जाने जाते हैं। उनकी कार्यशैली से आम जन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी प्रभावित हैं।

गत वर्ष भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद उक्त क्षेत्र में उनके निर्देशन में बेहतर पुनर्निर्माण कार्य चल रहे है।


ताजा खबरें (Latest News)

शम्भू पासवान पुत्र नागेश्वर हाजिर हो- महिपाल नेगी
शम्भू पासवान पुत्र नागेश्वर हाजिर हो- महिपाल नेगी 15-04-2025 07:49 AM

वरिष्ठ पत्रकार महिपाल नेगी की फेसबुक वाल से हाल ही में ऋषिकेश के मेयर चुने गए शम्भू पासवान का दावा है कि वह टिहरी बाँध के विस्थापित हैं और इस आधार पर ही उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनवाया। शम्भू ने अपने न...