ताजा खबरें (Latest News)

सिरदर्द से न हो परेशान, यहां मिलेगा उचित समाधान : डॉ शालिनी मिश्रा दौड़ भाग की ज़िंदगी में अक्सर लोगों में सिरदर्द की सबसे अधिक समस्याएं देखने को मिलती है, यहां तक कि आज के दौर में हर तीसरा व्यक्ति सिरदर्द य...


घनसाली:-
टिहरी जनपद के बालगंगा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में सिंगल यूज प्लास्टिक की सफाई अभियान और पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। बालगंगा रेंज के रेंज कार्यालय से लेकर नगर पंचायत चमियाला, कांगड़ा, कर्णगांव, मान्दरा, केपार्स, लस्यालगांव, छतियारा, सिल्यारा, बेलेश्वर, आदि तमाम जगहों पर सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान के तहत वन विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, वन प्रेमी और ग्रामीण मंडल के सदस्यों ने मिलकर अपने क्षेत्र के आसपास के इलाकों में जाकर सार्वजनिक स्थानों से प्लास्टिक को एकत्रित करते हुए वेस्ट प्लास्टिक को नष्टीकरण किया। सभी अधिकारी-कर्मचारियाें ने मिलकर पर्यावरण के प्रति सजगता दिखाते हुए अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने को लेकर संकल्प लिया।
वन विभाग अब न सिर्फ इस तरह के प्लास्टिक पर अपनी निर्भरता कम करेगा बल्कि लोगों को वन क्षेत्र में प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर जागरूक कर रहा है। इसके साथ ही नदी तट, संरक्षित वन क्षेत्र, आर्द्र भूमि आदि में भी जमा हुए सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाया जा रहा है। केंद्र सरकार की इसी योजना के तहत प्रदेश में वन विभाग ने वर्ष 2021 में वन क्षेत्र से सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाने का अभियान छेड़ा है।
फोरेस्ट गार्ड गंभीर सिंह बिष्ट ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रदेश सरकार ने तीन साल पहले प्रतिबंध लगाया था। इसी को देखते हुए वन विभाग भी वन क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री जोन बनाने की कोशिश में है। इसके लिए प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध की तैयारी भी की जा रही है। वन वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप चौहान का कहना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक से सिर्फ वन्य जीवों का खतरा नहीं है बल्कि इससे पूरा पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित होता है।
सिरदर्द से न हो परेशान, यहां मिलेगा उचित समाधान : डॉ शालिनी मिश्रा दौड़ भाग की ज़िंदगी में अक्सर लोगों में सिरदर्द की सबसे अधिक समस्याएं देखने को मिलती है, यहां तक कि आज के दौर में हर तीसरा व्यक्ति सिरदर्द य...