Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Tehri Garhwal: प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी भगवती प्रसाद भट्ट का निधन।

31-07-2024 06:58 AM

चमियाला, घनसाली:- 

    भिलंगना ब्लॉक के चमियाला बाजार के प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी और अजय भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चमियाला के संस्थापक भगवती प्रसाद भट्ट का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। वहीं अपने पीछे पुत्र, पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया है। भट्ट के निधन पर विधायक शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता, जाखणीधार के प्रमुख सुनीता देवी, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष ममता पंवार, शंकर पाल सजवाण, आनंद व्यास, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, सूर्य प्रकाश रतूड़ी, पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, विजय गुनसोला, जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण, धनपाल नेगी, भगवती प्रसाद रतूड़ी, मोहन लाल भट्ट, प्रशांत जोशी, प्रधान संगठन अध्यक्ष दिनेश भजनियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र डंगवाल, तेजराम सेमवाल, चंदन सिंह पोखरियाल आदि ने दुख जताया है, सूरत सिंह रावत, गोविंद सिंह राणा, हरीश रावत, प्रभु लाल गैरोला , सतीश नेगी, कमल पंवार।



ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित
Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित 28-09-2024 07:14 PM

नई टिहरी पंकज भट्ट- विगत जुलाई अगस्त में भिलंगना ब्लॉक के तमाम क्षेत्रों में आई भीषण आपदा से प्रभावित हुए तिनगढ़, जखन्याली व घुत्तू भिलंग और बडियार कुडा के ग्रामीणों का जल्द विस्थापन हो जाएगा।डीएम मयूर दीक्ष...