Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Tehri: घनसाली के मेधावी छात्र महादेव बिष्ट ने जीता जिला विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान, अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

10-10-2025 11:44 AM

घनसाली, टिहरी गढ़वाल 

टिहरी गढ़वाल जिले के अटल आदर्श श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज, चंबा में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2025 में सेंट मैरी’स कान्वेंट स्कूल, घनसाली के कक्षा 10 के मेधावी छात्र महादेव बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

महादेव की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ ही उनका चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां महादेव ने अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और प्रस्तुति कौशल से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

विद्यालय प्रबंधक फादर जैक्सन, प्रधानाचार्या सिस्टर शुभा, तथा विज्ञान शिक्षिका कुमारी राखी नौटियाल ने महादेव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे घनसाली क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

विद्यालय के समस्त गुरुजनों और सहपाठियों ने भी महादेव की सफलता पर खुशी जताई और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

मूल रूप से बूढ़ाकेदार पट्टी के मेड मारवाड़ी गावं निवासी महादेव बिष्ट की मेहनत, लगन और विज्ञान के प्रति गहरी रुचि का परिणाम है, जिसने जिले का नाम शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में एक बार फिर रोशन किया है।


ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: घनसाली की बेटी प्रिया रावत का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करेगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व
Tehri: घनसाली की बेटी प्रिया रावत का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करेगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व 09-11-2025 10:17 PM

घनसाली, टिहरी गढ़वाल।घनसाली क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण—भिलंग तहसील के ग्राम बजींगा (छेली) निवासी प्रिया रावत, पुत्री रणजीत सिंह रावत, का चयन अंडर-17 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रिया वर्तमान ...