Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

टिहरी सांसद ने हंस फाउंडेशन के माध्यम वितरित किया राहत सामग्री: विनोद सुयाल

05-08-2024 05:17 PM

घनसाली, टिहरी

टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के सांसद प्रतिनिधि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल आपदा प्रभावित क्षेत्र घनसाली विधानसभा के विनयखाल में पहुंचे। उन्होंने वहां पर आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री बांटी। सोमवार को भी विनोद सुयाल विनयखाल इंटर कॉलेज में बनाए गए आपदा राहत शिविर में पहुंचे। विनोद सुयाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर कंबल, साडी, बरसाती छाता, गरम टोपी, ग्रीन टोपी, चश्मा, कपड़े और दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल कहा कि हमारा प्रदेश कई आपदाओं से ग्रस्त है और हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य जीवन और संपत्ति को बचाना। किसी भी आपदा के बाद जीवन और संपत्ति को नुकसान होता है। प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए हमारी सरकार बड़ी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। पीड़ित लोगों को सभी प्रकार की वित्तीय सहायता और मदद प्रदान की गई है। ताकि वे सामान्य जीवन में वापस आ सकें।

 विनोद सुयाल ने बताया कि इसके अलावा पीडितों परिवारों को आगे भी सांसद की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। जिन्होंने अपने परिवारजनों को खोया है उनके पति मेरी संवेदनाएं है। आपदा प्रभावति क्षेत्र तोली और तिनगढ़ के 70 आपदा प्रभावित परिवारों के लिए टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के आग्रह पर हंस फाउंडेशन के सौजन्य से राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय हम सबका सामूहिक दायित्व है कि राहत एवं बचाव कार्य में अपना सहयोग कर जान व माल के नुकसान को कम किया जा सके।

 विनोद सुयाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा भाव से अपनों के बीच में पहुंचे हैं और उनके दुख दर्द कम करने का यह एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस आपदा में आम लोग और गैर सरकारी संस्थाएं आगे आईं और बढ़-चढ़कर सहयोग कर रही हैं। इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

विनोद सुयाल ने बताया की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रभावित परिवारजनों की ठहराने की व्यवस्थाएं की गई है, यह सुनिश्चित किया जा रहा कि सभी मूलभूत सुविधाएं मसलन पेयजल, बिजली, शौचालय, खानपान और बच्चों के लिए दूध पहले दिन से ही उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन और आपदा प्रशासन निरंतर उनकी सेवा में बेहतर कार्य कर रहा है।

उक्त अवसर पर गांव की ग्राम प्रधान रीना देवी, पलायन आयोग के सदस्य राम प्रकाश पैन्यूली, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीश नौटियाल, मंडल महामंत्री प्रदीप जोशी, विधानसभा मीडिया प्रभारी राजपाल पंवार, प्रधान राजेंद्र लेखवार, तोली प्रधान रमेश जिरवाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार वर्तवाल, भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट सत्यवीर सिंह चौहान सहित स्थानीय लोग और आपदा से प्रभावित लोग उपस्थित रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन।
बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन। 29-09-2024 09:49 PM

हिमालय रिसोर्सेस एनहैंसमेंट सोसाइटी व बिज़नेस उत्तरायणी द्वारा दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में शनिवार को एजुकेशनल एक्सीलेंस सम्मिट और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे...