Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Tehri: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती में 90% शिक्षकों के साथ धोखा!

10-05-2024 08:08 PM

नई टिहरी 

पंकज भट्ट - शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड जनपद कार्यकारिणी टिहरी गढ़वाल के पदाधिकारियों द्वारा आम बैठक जनपद अध्यक्ष दिलबर सिंह रावत अध्यक्षता में की गई। जिसमें जनपद के सभी कार्यकारिणी सभी पदाधिकारी एवं 9 विकासखण्ड के अध्यक्ष व मंत्री उपस्थित रहे। बैठक के प्रथम सत्र में नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बी०पी० सिंह का जनपद कार्यकारिणी द्वारा स्वागत किया गया। जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी एस०पी० सेमवाल एवं मुख्य प्रशासानिक अधिकारी दिनेश रावत भी उपस्थित रहे। सेमवाल द्वारा जनपद कार्यकारिणी द्वारा निर्वाहन की गयी परम्परा की सरहना की गयी। विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए जनपद के सभी शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिला अध्यक्ष दिलवर रावत ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सन्तोष व्यक्त किया और अपेक्षा कि, बेहतर समन्यय के साथ शिक्षकों के प्रकरण इसी प्रकार ससमय निष्तारित हो सकेगें। साथ ही आगामी प्रान्तीय बैठक में प्रधानाचार्य सीधी भर्ति पर सड़क पर उतरने का निर्णय लेने की अपील की। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वागत समारोह हेतु जनपद कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया गया। संबोधन में जनपद संरक्षक लक्ष्मण सिंह रावत ने स्पष्ट किया प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त करने हेतु आन्दोलन सीधे प्रान्त स्तर पर किया जाए और कोटिकरण संसोधन हेतु ब्लॉक कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी को कोटिकरण समिति में शामिल किया जाए एवं कार्यकारिणी की सहमति के बिना किसी भी प्रकार का संसोधन न किया किया जाए। जिला उपाध्यक्ष हितेन्द्र सिंह पंवार ने सदस्यता शुल्क को ससमय जमा करने एवं प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त करने की बात कही। वक्ताओं ने पदोन्नति के आधार पर प्रधानाचार्य गदों को भरे जाने की मांग की गयी। सभी ने एक स्वर में इस हेतु प्रदेश स्तर पर निर्णायक लड़ाई लडने हेतु व्यापक आन्दोलन करने की बात कही गयी और इस आन्दोलन को सफल बनाने हेतु तन-मन-धन से प्रान्तीय कार्यकारिणी को सहयोग करने का संकल्प लिया। डॉ० बुद्धि प्रसाद भट्ट ने बैठक का संचालन करते हुए प्रान्तीय कार्यकारिणी द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों को सदन के पटल पर रखा और प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के सम्बन्ध में सदन की राय से सहमति रखते हुए विरोध स्वरूप आर-पार लडाई लड़ने की बात रखी। साथ ही कोटिकरण एवं अन्य प्रकरणों पर गतिमान प्रक्रिया से अवगत कराया। संयुक्त मंत्री जितेन्चे बिष्ट ने अटल उत्कष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षको के साथ दोहरे मापदण्ड अपनाये जाने पर रोष व्यक्त किया एवं अपेक्षा की कि प्रांतीय कार्यकारिणी इस ओर अवश्य संज्ञान लेगी।

बैठक में रा०शि०स० जनपद टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष दिलबर सिंह रावत, जिला मंत्री डॉ० बुद्धि प्रसाद भट्ट, सरक्षक लक्ष्मण सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष हितेन्द्र सिंह पवार, सयुक्त मंत्री जितेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला संगठन मत्री सुनील राज कण्डारी, जिला आय व्यय निरीक्षक गिरीश चन्द्र पैन्यूली, जिला प्रवक्ता जगरोशन शर्मा, प्रदीप उनियाल, नरेन्द्र ब्लॉक मंत्री संजय ममगाई ब्लॉक चम्बा अध्यक्ष अरविन्द कोठियाल ब्लॉक मन्त्री सुरेन्द्र शाह ब्लाक उपाध्यक्ष सुनील असवाल, ब्लॉक जाखणीधार मंत्री अनूप बागियाल, ब्लॉक मिलगना अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह रावत, सक्त मन्त्री दाताराम पूर्वाल, संगठन प्रवक्ता राजेश सिंह कण्डवाल, ब्लॉक कीर्तिनगर अध्यक्ष सतीश बलूनी मंत्री सांदीच मैठानी, प्रतापनगर ब्लॉक अध्यक्ष नीरज पैन्यूली मंत्री लवजीत बधानी, देवप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष दयासागर उनियाल धौलधार ब्लीक अध्यक्ष विजय गुसाई, मोहन चौहान, अशरफी ठाकुर, विनोद नेगी आदि शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

Dehradun: ऋषिकेश के खदरी में सड़कों पर भरा पानी, बारिश ने खोली विभाग की पोल।
Dehradun: ऋषिकेश के खदरी में सड़कों पर भरा पानी, बारिश ने खोली विभाग की पोल। 08-05-2025 09:39 PM

रिपोर्ट-नवीन नेगी ऋषिकेश -तीर्थ नगरी ऋषिकेश व ग्रामीण क्षेत्रों में गुरूवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदला । सड़कें नदियों में तब्दील हो गई। हर तरफ सड़कों पर कई-कई फ़ीट पानी भरा मिला,तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से लो...