ताजा खबरें (Latest News)

घनसाली। आपरेशन सिंदूर की सफलता के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घनसाली में तिरंगा यात्रा निकाली। देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, ताकि भारत के वीर जवानों की शौर्यगाथा जन-जन तक पहुँच सके। इसी क्रम में आज घ...




घनसाली: घनसाली विधानसभा के अंतर्गत चमियाला नगर पंचायत के कैराराम ब्रिलिएंट माइंड्स स्कूल के तीन छात्र-छात्राओं का सैनिक स्कूल के लिए चयन हुआ है। अब यह होनहार विद्यार्थी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आगे की पढ़ाई करेंगे। उनके चयन पर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने खुशी जताई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हर्षमणि उनियाल ने बताया कि कैराराम ब्रिलिएंट माइंड्स स्कूल बेलेश्वर के छात्र दिव्यांशु पुत्र राम सिंह पोखरियाल, अंशिका कैंतुरा पुत्री लक्ष्मण कैंतुरा और स्कूल की पूर्व छात्रा अक्षिता पुत्री भावेंद्र कुमार ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल इंट्रेंस एग्जाम पास किया है। तीनों छात्रों का नैनीताल के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन हुआ है। सफलता पर छात्रों ने स्कूल के प्रधानाध्यपपक उनियाल सहित शिक्षक सूर्यमणि उनियाल और प्रबंधन को दिया है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि यह सफलता स्कूल के लिए बड़ी उपलब्धि है। उम्मीद है कि भविष्य में भी यहां के छात्र इसी तरह की सफलता अर्जित करेंगे। आगे चलकर यह होनहार छात्र-छात्राएं भारतीय सेना में अपना योगदान देकर क्षेत्र और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।
घनसाली। आपरेशन सिंदूर की सफलता के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घनसाली में तिरंगा यात्रा निकाली। देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, ताकि भारत के वीर जवानों की शौर्यगाथा जन-जन तक पहुँच सके। इसी क्रम में आज घ...