Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

41वीं खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा सम्पन्न - हिमालय संरक्षण, संस्कृति और जनचेतना का संगम

07-10-2025 07:31 AM

घनसाली, टिहरी:- 

    आस्था, संस्कृति और पर्यावरण चेतना का प्रतीक 41वीं खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा 2025 अपने ऐतिहासिक पड़ावों — बूढ़ाकेदार, चूलागढ़ बासर माँ राजराजेश्वरी, प्रथम केदार बैलेश्वर और सीमांत गांव गंगी तक श्रद्धा और सामाजिक जागरूकता के माहौल में सम्पन्न हुई।

    यात्रा का आयोजन पर्वतीय लोकविकास समिति, इंद्रमणि बडोनी कला एवं साहित्य मंच, देवलिंग खतलिंग पर्यटन विकास समिति और भिलंगना क्षेत्र विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं में हिमालय के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व के प्रति जागरूकता लाना तथा सतत विकास की दिशा में सामाजिक चेतना का प्रसार करना रहा।

घनसाली में आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता लोकेंद्र दत्त जोशी ने की जबकि मुख्य वक्ता प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल (मीडिया सलाहकार, भारत सरकार) ने कहा कि खतलिंग यात्रा केवल आस्था नहीं बल्कि हिमालय को बचाने की चेतना है। उन्होंने इंद्रमणि बडोनी और सुंदरलाल बहुगुणा के विचारों को धरातल पर लाने की आवश्यकता बताई।

वैज्ञानिक डॉ. रामकृष्ण भट्ट ने कहा कि यह यात्रा जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संतुलन की चेतावनी है।

वीर सिंह राणा ने कहा कि खतलिंग यात्रा पहाड़ की आत्मा है, जबकि तेजराम सेमवाल ने सीमांत गांवों को देश की सुरक्षा की पहली दीवार बताया।

कार्यक्रम में जनकवि नरेंद्र सिंह नेगी गुंजन, बेलीराम कंसवाल सहित अनेक साहित्यकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिमालय संरक्षण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जागरूकता पर बल दिया।

इस अवसर पर शिक्षकों, समाजसेवियों, लेखकों और पर्यावरणविदों को “इंद्रमणि बडोनी सेवा सम्मान” एवं “खतलिंग हिमालय जागरण सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लोकेंद्र दत्त जोशी, आर.बी. सिंह, केशर सिंह रावत, महेश्वर प्रसाद सेमवाल, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, भीम सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, लोकेंद्र रावत, सुनीता रावत, बबीता बर्थवाल, विवेकानंद मैठाणी, गणेश भट्ट, अरविंद राणा, हर्ष मणि उनियाल, तेजराम सेमवाल आदि शामिल रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: घनसाली की बेटी प्रिया रावत का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करेगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व
Tehri: घनसाली की बेटी प्रिया रावत का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करेगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व 09-11-2025 10:17 PM

घनसाली, टिहरी गढ़वाल।घनसाली क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण—भिलंग तहसील के ग्राम बजींगा (छेली) निवासी प्रिया रावत, पुत्री रणजीत सिंह रावत, का चयन अंडर-17 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रिया वर्तमान ...