ताजा खबरें (Latest News)

एन.आर.एल.एम. से जुड़कर तहसील गजा की सुनीता सजवाण बनी आत्मनिर्भर।टिहरी: सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं जनपद टिहरी क्षेत्रांगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में साकार रूप ले रही है...

टिहरी:-
नई टिहरी जिला मुख्यालय के समीप पिपली गांव की एक गोशाला में सुबह गुलदार घुस गया। ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए गुलदार को गोशाला के अंदर बंद कर दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर पिंजरे में कैद करने में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार, पिपली गांव की गीता नेगी ने बताया वह सुबह छह बजे गौशाला में भैंस को चारा देने आई थी। इसी दौरान गोशाला में गुलदार दिखा तो वह वापस चली गई। फिर नौ बजे जब दोबारा आई तो गुलदार गौशाला के अंदर घुस गया और भैंस बाहर आ गई। फिर उसने गांव के अन्य लोगों को बुलाया। लोगों ने गौशाला का दरवाजा बाहर से बंद कर गुलदार को गौशाला के अंदर बंद कर दिया।
सूचना पर 10 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गुलदार को पिंजरे में कैद करने का प्रयास किया जा रहा है। गांव के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह गांव में दो गुलदार दिखाई दिए थे। एक भाग गया है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहाैल है।