ताजा खबरें (Latest News)

घनसाली :- प्रदेश में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को टिहरी जनपद के नगर पंचायत चमियाला बाज़ार में दुकानों के ब...

पौड़ी:-
रिपोर्ट: भगवान सिंह - पौड़ी के पर्वतीय मार्ग पर ई ऑटो को दौड़ाने का सपना जनता को दिखा रहे नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम के अरमानों पर पानी फिर सकता है।
दरअसल कुछ दिन पहले ही नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम एक ई ऑटो को पौड़ी ले आए थे ताकि परिवहन विभाग ई ऑटो का ट्रायल ले और ई ऑटो का परीक्षण सफल रहने पर पहाड़ी मार्ग पर ई ऑटो का संचालन शुरू किया जा सके, लेकिन उत्तराखंड परिवहन विभाग के संयुक्त आयुक्त द्वारा जारी किया गया एक पत्र बताता है की पहाड़ी इलाकों को छोड़कर ही ई ऑटो का पंजीयन किया जाएगा, वहीं आरटीओ पौड़ी द्वारिका प्रसाद ने भी बताया कि नगर पालिका ने जिस ई ऑटो का ट्रायल लिया है वो ई ऑटो परिवहन विभाग के मुख्यालय से स्वीकृत नहीं है लिहाजा ई ऑटो का परिवहन विभाग तभी ट्रायल लेगा जब ई ऑटो को ये अनुमति पर्वतीय मार्गो पर मिलेगी।