Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

ठेकेदार संघ का धरना प्रदर्शन 29 वें दिन भी जारी।

14-09-2022 02:22 AM

घनसाली, टिहरी:-

घनसाली ठेकेदार संघ का क्रमिक अनशन आज 29 वें दिन भी जारी रहा, धरना स्थल पर सभी ठेकेदारों द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और धरना प्रदर्शन किया गया। ठेकेदार संघ के अध्यक्ष प्यार सिंह बिष्ट ने कहा कि जब तक सरकार हमारी सभी मांगों को नहीं मानती है तब तक हम एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अगर हम एकजुट नहीं रहेंगे तो सरकार हमारी मांगों पर विचार भी नहीं करेगी। हमें एकजुट होना पड़ेगा जिससे कि सरकार हमारी मांगों को जल्द से जल्द मान सके, हमें एकजुट होकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन तब तक करना होगा जब तक सरकार हमारी मांगों को मानना ले। वहीं आज धरना स्थल पर संगठन के अध्यक्ष प्यार सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष सुरेश गिरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष राजपाल परमार, सचिव रमेश जोशी, महासचिव ध्यान सिंह पवार, सूर्य प्रकाश रतूड़ी, बच्चन सिंह, सतीश रतूड़ी, दिनेश भट्ट, भजन सिंह, मनोहर सिंह, कीर्ति राम, गिरीश रतूड़ी, कुंवर सिंह, सूर्य प्रकाश भट्ट, मकान सिंह बिष्ट, यशवंत पंवार, राम सिंह रावत, मनमोहन सिंह, कमल सिंह चौहान, धन सिंह बिष्ट, पुरुषोत्तम भंडारी, महेश चंद्र, रघुवीर लाल आदि लोग मौजूद थे।


ताजा खबरें (Latest News)

Tehri : दस सूत्रीय मांगों को लेकर भूख-हड़ताल पर बैठेंगे सीमांत गेंवाली के ग्रामीण।
Tehri : दस सूत्रीय मांगों को लेकर भूख-हड़ताल पर बैठेंगे सीमांत गेंवाली के ग्रामीण। 29-09-2024 07:12 AM

आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने दी भूखहड़ताल की धमकी आपदा के एक माह बाद भी नही हो रही सुनवाईपंकज भट्ट- घनसाली:- विकास खंड भिलंगना के सीमांत गांव गेवाली में आई प्राकृतिक आपदा के एक माह बाद भी प्रभावित ग्रमीणों की समस...