Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Tehri: पद्म विभूषित स्व सुंदरलाल बहुगुणा की तृतीय पुण्य तिथि, सिल्यारा आश्रम में दी गई श्रद्धांजलि।

21-05-2024 08:34 PM

घनसाली:- 

    पंकज भट्ट - चिपको आंदोलन के प्रणेता पद्म विभूषित स्व सुंदरलाल बहुगुणा की तृतीय पुण्य तिथि पर नव जीवन मंडल आश्रम सिलयारा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पर्वतीय विकास की दिशा व दिशा पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व बहुगुणा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण के साथ हुआ। सभी प्रबुद्ध लोगो ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी में पर्वतीय नव जीवन मंडल आश्रम के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ भगवती प्रसाद नौटियाल ने कहा कि स्व बहुगुणा ने सिलयारा आश्रम को अपनी कर्मभूमि के रूप में चुनकर चिपको आंदोलन से लेकर शराब बंदी,छुआछूत,एवम टिहरी बांध के बिरोध में आंदोलन चलाये। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा,सामाजिक जागरूकता के साथ ही महिला शसक्तीकरण के लिए कार्य किया।जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय व अंतराष्टीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्होंने स्व बहुगुणा के विचारों व कार्यो को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।तथा जल,जंगल व जमीन को बचाने के लिए सिलयारा आश्रम में पर्यावरण शोध संस्थान व जड़ी बूटी केंद्र खोलने का भी निर्णय लिया गया।आश्रम समिति के वरिष्ठ सदस्य उम्मेद सिंह चौहान ने कहा कि आगामी जनवरी माह में स्व बहुगुणा की जयंती आश्रम में भव्य रूप से मनाई जाएगी। इस अवसर पर बालगंगा वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह पोखरियाल, राजीव नयन बहुगुणा, डॉ अर्चना बह्यगुणा, लोक जीवन विकास भारती के मंत्री जयशंकर नागवंन, अरनिया रंजन, कुंवर सिंह रावत, आनंद व्यास, प्रशांत जोशी, सब्बल सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह, केदार सिंह रौतेला, द्वारिका मैठाणी, रोशनलाल जोशी, विनोद कुमार शाह सहित कई लोग मौजूद रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित
Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित 28-09-2024 07:14 PM

नई टिहरी पंकज भट्ट- विगत जुलाई अगस्त में भिलंगना ब्लॉक के तमाम क्षेत्रों में आई भीषण आपदा से प्रभावित हुए तिनगढ़, जखन्याली व घुत्तू भिलंग और बडियार कुडा के ग्रामीणों का जल्द विस्थापन हो जाएगा।डीएम मयूर दीक्ष...