Uttarakashi: कैबिनेट के फैसले पर तीर्थ पुरोहितों ने दी प्रतिक्रिया।
19-07-2024 09:27 PM
तीर्थ धामों के नाम का दुरुपयोग रोकने के लिए कड़े कानून का बनाने के धामी कैबिनेट के फैसले पर गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने प्रतिक्रिया दी हैं।
संजय रतूड़ी- उत्तरकाशी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट में बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के नाम का दुरुपयोग रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने का फैसला लेते ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों में खुशी की लहर दौड़ गई है अब तीर्थ पुरोहितों ने धामी की प्रशंशा करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया हैं।
कैबिनेट के फैसले के अनुसार यदि कोई व्यक्ति इन प्रसिद्ध और पवित्र धामों से मिलते-जुलते नामों को लेकर मंदिर या धाम बनाएगा तो सरकार कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी कैबिनेट ने धर्मस्व विभाग को जल्द एक प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं