Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Uttarakashi: भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता की थीम पर यमुनोत्री रेंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

05-06-2024 08:39 PM

संजय रतूड़ी- उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री रेंज के अंतर्गत यमुनोत्री धाम के मुख्य द्वार जानकी चट्टी में विश्व पर्यावरण दिवस की अवसर पर प्लास्टिक और ठोस अवशिष्ट पदार्थों का निस्तारण किया गया वह जानकी चक्की के रवाडा तोक में बांज, देवदार, आर्चा, वन ककड़ी सहित विभिन्न प्रजातियों के सेकंडों पौधों का रोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, और पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। 

हर साल 5 जून का दिन दुनियाभर में World Environment Day के रूप में मनाया जाता है। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1973 को मनाया गया था। पर्यावरण खतरों के बारे में और इससे होने वाले नुकसान को किन तरीकों से रोका जा सकता है इन चीजों के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है।

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम है- "भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता"। साल 2023 में इस दिन को "बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन" थीम के साथ मनाया गया था।

कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी रविंद्र सिंह पुंडीर, वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला, यमुनोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पूर्व अध्यक्ष पवन उनियाल, 

ग्राम प्रधान नारायणपुरी नितिन रावत, जगत सिंह रावत, रणवीर राणा, अनिल राणा, सहित यमुनोत्री रेंज के तमाम कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

बालगंगा और बूढ़ा केदार मंडलों में सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठकें आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प
बालगंगा और बूढ़ा केदार मंडलों में सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठकें आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प 13-09-2025 09:54 PM

घनसाली (टिहरी गढ़वाल):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर घनसाली विधानसभा के बालगंगा मंडल और बूढ़ा केदार म...