ताजा खबरें (Latest News)

संजय रतूड़ी- घनसाली: भारतीय जनता पार्टी टिहरी ने राजपाल पंवार को चौथी बार बूढ़ाकेदार सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है।हाल में कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने मंडलों में कार्यकारिणी का विस्तार किया है, ज...


संजय रतूड़ी - उत्तरकाशी
हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी रेडक्रॉस उत्तरकाशी की टीम बालिका इंटर कॉलेज उत्तरकाशी पहुंची अध्यापिका प्रियंका जो की रेडक्रॉस की एक्टिव मेंबर हैं रेडक्रॉस कि टीम का स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया सर्व प्रथम एक्टिव मेंबर संतोष सकलानी द्वारा रेडक्रॉस का परिचय दिया।
इस अवसर पर चेयरमैन माधव प्रसाद जोशी द्वारा बच्चो को नशे से दूर रहने को कहा कहा कि नशा हो तो पढ़ाई, संगीत, खेल, आर्ट का हो बताया। प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर प्रेम पोखरियाल द्वारा बच्चो को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए स्टाफऔर बच्चो को जिलाचिकित्सालय में हर सम्भव मदद की बात कही। इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार और रेडक्रास के राज्य प्रतिनिधि ओंकार बहुगुणा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को खुशी जैसा बनना चाहिए और सामाजिक सरोकारों से जुड़ना चाहिए। सभासद महावीर चौहान ने बच्चो को परपंरागत खेलो की तरफ रूचि रखने को कहा। सचिव डॉक्टर रतन मणी भट्ट द्वारा बताया गया की इस वर्ष भी गत वर्षो कि भांति रेडक्रॉस कि तरफसे विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इस अवसर पर रेड क्रॉस के एक्टिव मेंबर अध्यापिका प्रियंका तथा रेडक्रॉस टीम ने ने जरुरत मंद बच्चो को स्वेटर बांटे.. इस अवसर पर अक्षत बधानी नवीन रावत विद्यालय की संतोष पंवार, ममता निरंजन, मनीषा सेमवाल, कौशल्या गैरोला, प्रियंका चौहान, नीता जगूड़ी, आदि अध्यापिकाएं मौजूद रही।
संजय रतूड़ी- घनसाली: भारतीय जनता पार्टी टिहरी ने राजपाल पंवार को चौथी बार बूढ़ाकेदार सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है।हाल में कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने मंडलों में कार्यकारिणी का विस्तार किया है, ज...