Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

uttarkashi : आम चुनाव 2024 में मतदाताओं को जागरूक कर रही पर्वतारोही बछेंद्री पाल।

05-04-2024 07:47 PM

उत्तरकाशी 

संजय रतूड़ी- मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में चलाया जा रहा ‘स्वीप‘ अभियान अब नई ऊॅंचाईयों की ओर बढ रहा है। इस अभियान को जहॉं प्रख्यात पर्वतारोही बछेन्द्रीपाल का भी समर्थन मिला है वहीं अभियान से प्रेरित होकर आम लोग विवाह के निमंत्रण पत्र में मतदाता जागरूकता के नारे छपवा रहे हैं।

देश की पहली महिला एवरेस्ट विजेता पद्मभूषण व अर्जुन पुरस्कार सहित अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित बछेन्द्रीपाल जिले की गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के नाकुरी गॉंव की निवासी व मतदाता हैं। उन्होंने स्वीप अभियान से जुड़ते हुए लोकसभा चुनाव के लिए आगामी आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में जिले के मतदाताओं से बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है। एवरेस्ट विजेता ने मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मतदाताओं से अपील की है कि देश के निर्माण व लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। एवरेस्ट विजेता बछेन्द्री पाल जी को स्वीप अभियान में सहयोग करने हेतु आभार एवं धन्यवाद, उनका समर्थन अभियान के लिए काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।


जिले में स्वीप जागरूकता अभियान के गीत व नारे लोगों को काफी पसंद आए हैं और लोग इन्हें अपने कार्य व व्यवहार में भी उतारने लगे हैं। जिले की गाजणा पट्टी के पोखरियालगॉंव के जागरूक मतदाता करण सिंह पोखरियाल ने तो अपनी पुत्री रिंकी के विवाह को लेकर छापे गए निमंत्रण पत्र में बाकायदा गढ़वाली बोली में ‘मतदान सी बड़ु कुछ नी, मतदान जरूर करलू मी‘ (हिन्दी भावार्थ- मतदान से बड़ा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम) का नारा छपवाकर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है। उनके इस निमंत्रण पत्र में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ‘ और ‘भाषा बचाओ-संस्कृति बढाओ‘ का भी संदेश दिया गया है। निमंत्रण पत्र के इस प्रारूप की आम लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। धन्यवाद, करण सिंह पोखरियाल जी।

ता अभियान के गीत व नारे लोगों को काफी पसंद आए हैं और लोग इन्हें अपने कार्य व व्यवहार में भी उतारने लगे हैं। जिले की गाजणा पट्टी के पोखरियालगॉंव के जागरूक मतदाता करण सिंह पोखरियाल ने तो अपनी पुत्री रिंकी के विवाह को लेकर छापे गए निमंत्रण पत्र में बाकायदा गढ़वाली बोली में ‘मतदान सी बड़ु कुछ नी, मतदान जरूर करलू मी‘ (हिन्दी भावार्थ- मतदान से बड़ा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम) का नारा छपवाकर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है। उनके इस निमंत्रण पत्र में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ‘ और ‘भाषा बचाओ-संस्कृति बढाओ‘ का भी संदेश दिया गया है। निमंत्रण पत्र के इस प्रारूप की आम लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।


ताजा खबरें (Latest News)

बालगंगा और बूढ़ा केदार मंडलों में सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठकें आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प
बालगंगा और बूढ़ा केदार मंडलों में सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठकें आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प 13-09-2025 09:54 PM

घनसाली (टिहरी गढ़वाल):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर घनसाली विधानसभा के बालगंगा मंडल और बूढ़ा केदार म...