ताजा खबरें (Latest News)

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर नैनीताल ने आज शनिवार को हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की वर्ष 2025 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। वर्ष 2025 की परीक्षा परिणाम में जनपद टिहरी गढ़वाल हाई स्कूल 92.55 प्रतिशत तथा ...



प्रताप नगर, टिहरी:-
आज उत्तराखण्ङ प्रदेश प्रधान संगठन के आहवान पर प्रतापनगर प्रधान संगठन ने NMMS के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय प्रतापनगर में ग्राम प्रधानों व बी डी सी सदस्यों ने मिलकर धरना प्रदर्शन किया।सभी प्रधान गणों व उपस्थित बी डी सी सदस्यों ने कहा कि पहाड़ की विकट परिस्थिति में NMMS सही नहीं है, केंद्र सरकार को इसमें जरूर पुनर्विचार करना चाहिए, साथ ही सभी ग्राम प्रधानों ने विकास कार्यों में हो रही देरी पर चिंता जताई।साथ ही वित के कार्यों का बजट का जारी न होना, प्रधान गणों को कोरोना प्रोत्साहन के लिए पूर्व में मुख्मंत्री जी द्वारा घोषित कोराना प्रोत्साहन राशि न मिलना, मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषित आपदा मद जारी न होना आदि तमाम बातों पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने गहरा आक्रोश जताया, साथ ही सहायक खंड विकास अधिकारी राजीव ध्यानी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी प्रेषित किया।
इस अवसर पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लोकपाल कंडियाल, उपाध्यक्ष दिनेश जोशी, संरक्षक मजखेत के प्रधान गोविन्द रावत, बनाली के प्रधान रावत, ओनाल गांव के प्रधान सिंह राणा, महिला उपाध्यक्ष खेत दुलियाब की प्रधान मधु रावत, बाैसाड्डी के प्रधान प्रतिनिधि सुमेर सिंह रावत, ओखला के प्रधान प्रतिनिधि दिनेश रावत, घोल्डियानी के प्रधान गुमान सिंह बारियाल, मोल्या के प्रधान प्रतिनिधि भरत राणा, बी डी सी सदस्य खोऴगढ़ पुरूषोतम पंवार, आदि ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव व मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पैन्यूली ने किया।
इस धरना प्रदर्शन में देवल के प्रधान विकास नौटियाल, कुड़ियाल गांव उपलि रमोली के प्रधान प्रतिनिधि अजीत जड़धारी, घंडियाल गांव के प्रधान बलवीर रावत, भैतला के प्रधान व उपाध्यक्ष चंद्रवीर रावत, दीन गांव के प्रधान नरेन्द्र कैंतुरा, खूरमोला के प्रधान देवराज, भरपुरीया गांव के प्रधान मातबर पंवार, मिश्र वाण गांव के प्रधान प्रतिनिधि खुशाल सिंह, ओनाल गांव के प्रधान युद्धवीर राणा, जाखनी प्रधान प्रतिनिधि हर्ष मणि डिमरी, रौनिया के प्रधान रमेश रांगड, पनसूत के प्रधान वासुदेव उनियाल, खरोली के प्रधान प्रतिनिधि त्रेपन सिंह रौतेला, बिजपुर के प्रधान प्रतिनिधि नरेन्द्र बिष्ट, बागी के प्रधान प्रतिनिधि अमरजीत सिंह राणा, डोड़ग थापला के प्रधान रणवीर चौहान, भरपूर के प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश कलूडा,गरवान गांव के प्रधान विजयपाल असवाल, बी डी सी सदस्य प्रतिनिधि लिखवार गांव उदय पैन्यूली, बी डी सी सदस्य माजफ धीरेन्द्र सिंह महर, ब्रह्मण की गैरी के प्रधान द्वारिका प्रसाद गैरोला, पनियाला के प्रधान प्रतिनिधि संजय पैन्यूली, खोलगढ़ के प्रधान प्रतिनिधि गजेन्द्र रावत, ओखला के प्रधान प्रतिनिधि दिनेश रावत, कुडियाल गांव के प्रधान प्रतिनिधि गौतम शाह, पुजारगांव के प्रधान प्रतिनिधि पंकज उनियाल, सेम घंडियाल के प्रधान व महासचिव राहुल राणा, सुजड़ गांव के प्रधान प्रतिनिधि द्रवेश्वर जोशी, कॊटाल गांव के प्रधान मुरारी सिंह सजवान, हलेथ के प्रधान मुकेश सिंह रावत, गैरी राजपूतों के प्रधान मोहन सिंह नेगी, घोल्डियानी के प्रधान कोषाध्यक्ष गुमान सिंह बरीयाल,गढ़ सिनवाल गांव के प्रधान प्रतिनिधि रोशन नाथ, सिलवाल गांव के प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद भट्ट, सिलोड़ा के प्रधान प्रतिनिधि बलवीर सिंह, डांगी घोड़पुर के प्रधान प्रतिनिधि बलवीर रावत, क्यारी के प्रधान व सचिव वीरेंद्र सिंह रांगड, पोखरियाल गांव के प्रधान विपिन पोखरियाल, माजफ के प्रधान प्रतिनिधि मोहन दुमोगा, कांडा के प्रधान प्रतिनिधि मनीष चौहान, डांग के प्रधान प्रतिनिधि भगवान सिंह रावत आदि ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि, बी ड़ी सी सदस्य प्रतिनिधि राजमोहन रावत, आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर नैनीताल ने आज शनिवार को हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की वर्ष 2025 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। वर्ष 2025 की परीक्षा परिणाम में जनपद टिहरी गढ़वाल हाई स्कूल 92.55 प्रतिशत तथा ...