Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Tehri News: महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बढ़ानी चाहिए अपनी आजीविका - नेहा जोशी।

30-03-2023 09:26 PM

नैनबाग, टिहरी:- 

    गुरुवार को टिहरी जनपद के नैनबाग ब्लॉक में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया। जिसमें ब्लॉक में 10 ग्राम संगठनों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नेहा जोशी ने महिलाओं को धामी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला केंद्रित योजनाओं के बारे में अवगत कराया व बताया कि कैसे महिलाएं इन योजनाओं का लाभ लेकर आगे अपने उद्यम को बढ़ा सकती हैं l उन्होंने बताया कि विभिन्न बैंकों द्वारा संचालित योजनाएं जिससे कि सब्सिडी में लोन लेकर अपने उद्यम को आगे बढ़ा सकती हैं। समूहों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत किया जा रहा है। जोकि अपने घर गृहस्थी के काम-काज से समय निकाल कर समूह में संगठित होकर इस मुहिम को आगे बढ़ाकर स्वयं का ब्रांड तैयार कर बाजार में भेज कर अच्छी आमदनी बचत कर रहे हैं। ग्रामीण महिला समूहों ने अपने विचार व समस्याओं के बारे में बताते हुए नैनबाग में प्रशिक्षण शिविर लगाने का आग्रह किया। जिससे सरकार द्वारा संचालित समूह योजनाओं की जानकारियां प्राप्त हो सके। इस पर नेहा जोशी ने कहा कि शीघ्र नैनबाग में एक प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा, जिसके माध्यम से और महिलाएं जागरूक होकर समूहों का निर्माण करेंगी तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकेंगी।

    कार्यक्रम में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश सजवाण, अनूप थपलियाल, शूरवीर सिंह,दलवीर सिंह असवाल, दीपक बहुगणा, संचित सेमवाल, प्रदीप नौटियाल सहित विभिन्न समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।


ताजा खबरें (Latest News)

Tehri : दस सूत्रीय मांगों को लेकर भूख-हड़ताल पर बैठेंगे सीमांत गेंवाली के ग्रामीण।
Tehri : दस सूत्रीय मांगों को लेकर भूख-हड़ताल पर बैठेंगे सीमांत गेंवाली के ग्रामीण। 29-09-2024 07:12 AM

आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने दी भूखहड़ताल की धमकी आपदा के एक माह बाद भी नही हो रही सुनवाईपंकज भट्ट- घनसाली:- विकास खंड भिलंगना के सीमांत गांव गेवाली में आई प्राकृतिक आपदा के एक माह बाद भी प्रभावित ग्रमीणों की समस...