Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह का आयोजन।

04-10-2024 06:31 PM

संजय रतूड़ी- बड़कोट, उत्तरकाशी 

 राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट (उतरकाशी) के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा भारतीय भौतिक विज्ञान शिक्षक परिषद् उत्तराखण्ड (IAPT RC-5) के सहयोग से ‘विश्व अंतरिक्ष सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है | प्रति वर्ष यह सप्ताह 4 से 10 अक्टूबर तक अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में चल रहे अनुसन्धान तथा प्रयासों को मानव समाज के हित के लिए प्रयोग कर पाने और जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से विश्व भर में मनाया जाता है | 

World Space Week Organisation द्वारा इस वर्ष की विषय-वस्तु ‘अन्तरिक्ष तथा जलवायु परिवर्तन’ निर्धारित की गयी है | कार्यक्रम की शुरुआत दीप-प्रज्वलन के साथ हुई | कार्यक्रम समन्वयक डॉ० रश्मि उनियाल ने 4 से 9 अक्टूबर के मध्य प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों की रूप-रेखा प्रस्तुत की | पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में विषय-वस्तु से सम्बंधित विषयों पर आमंत्रित व्याख्यान तथा चर्चाओं के साथ पोस्टर, क्विज़ तथा निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा | साथ ही भौतिक विज्ञान विभाग की एक्सटेंशन गतिविधि के तहत निकटवर्ती केन्द्रीय विद्यालय राजगढ़ी के विद्यार्थियों से भी विषय-वस्तु सम्बंधित चर्चा की जायेगी |

प्रथम दिवस पर व्याख्याता के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० विनोद कुमार ने ‘अन्तरिक्ष तथा जलवायु परिवर्तन’ पर व्याख्यान प्रस्तुत किया | इस व्याख्यान में इसरो की महत्वपूर्ण भूमिका, विकास, सेटेलाईट तकनीक और इसके जलवायु परिवर्तन के लिए होने वाले अनुप्रयोगों की विस्तृत व्याख्या की | स्पेस टूरिज्म की बढ़ती संभावनाएं और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में स्पेस तकनीकी के संभावित प्रयोगों की रोचक चर्चा की गयी | अंत में कार्यक्रम समन्वयक डॉ० रश्मि उनियाल द्वारा मुख्य वक्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया | विज्ञान संकाय के सभी प्राध्यापकों द्वारा मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया | कार्यक्रम में सभी संकाय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों तथा शिक्ष्नेत्तर कर्मचारियों द्वारा सक्रियतापूर्वक प्रतिभाग किया गया |


ताजा खबरें (Latest News)

Breaking tehri: ताछिला के पास ITBP की बस पलटी, कई जवान घायल।
Breaking tehri: ताछिला के पास ITBP की बस पलटी, कई जवान घायल। 05-10-2024 04:33 PM

ब्रेकिंग टिहरी:- ताछिला के पास ITBP की बस पलटी, कई जवान घायल। ऋषिकेश चंबा एनएच पर ताछिला के पास ITBP की बस पलट गई है। बस में कुल-39 जवान थे सवार08 जवान बताए जा रहे घायलघायलों को फकोट एम्बुलेंस सीएचसी खाडी ला रही हैं ...