Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

उत्तराखंड में शुरू हुआ युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान, 18 से 35 आयु वर्ग के युवाओं को मिलेगा नेतृत्व का मौका

25-11-2025 02:39 PM


देहरादून 

सोमवार को युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के प्रदेश चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रकाश कुमार ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि उत्तराखंड में युवा राजनीति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। यह अभियान 20 नवंबर 2025 से प्रारंभ हुआ है, जो आगामी 19 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने राज्य के प्रत्येक युवा को राजनीति में नेतृत्व की भूमिका निभाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। 18 से 35 वर्ष की आयु के सभी युवा इस सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन से जुड़ सकते हैं। प्रकाश कुमार ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर उत्तराखंड युवा कांग्रेस को मजबूत करने और प्रदेश के युवाओं की आवाज को संगठन के माध्यम से आगे रखने की अपील की।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि सदस्य बनने की प्रक्रिया आसान और पूर्णतः ऑनलाइन है। इच्छुक युवा With IYC एंड्रॉइड मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड कर सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए निर्धारित वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध है।

युवा कांग्रेस का मानना है कि यह अभियान प्रदेश की युवा ऊर्जा को राजनीति की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।


ताजा खबरें (Latest News)

बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 15-12-2025 09:03 AM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी...