ताजा खबरें (Latest News)

घनसाली, टिहरी:- तहसील घनसाली के कोटी फैगुल पट्टी स्थित बणचुरी, इंद्रोला, गोजियाण आदि आधा दर्जन से अधिक गांवों में ओलावृष्टि ने किसानों का काफी नुकसान किया है। मंगलवार देर शाम को हुई भयंकर ओलावृष्टि ...


लम्बगांव, टिहरी:-
टिहरी जनपद के फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय नौघर, लंबगांव में शनिवार को हिमालय दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण समिति के संयोजक डॉ भरत सिंह राणा द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विपिन कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की प्रमुखता की। डॉ विपिन शर्मा ने बताया कि पहाड़ों पर इसी गति से प्लास्टिक कचरा बढ़ता रहा तो इससे संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र के पर्यावरण, जंगल और पानी के स्रोतों पर संकट और गहरा जाएगा।हिमालयी क्षेत्र की तलहटी तक पहुंच चुका प्लास्टिक का कचरा बहुत तेजी से इसकी सेहत को बिगाड़ रहा है। उत्तराखंड में आम लोगों के अलावा धार्मिक तीर्थाटन, पर्यटक और शौकिया ट्रैकर प्रतिवर्ष हजारों टन कचरा हिमालय क्षेत्र में छोड़कर जा रहे हैं। सरकार और अदालतों के सख्त रुख के बावजूद शहरों से लेकर उच्च हिमालयी क्षेत्रों तक प्लास्टिक के अंबार कम नहीं हो रहे हैं।
आने वाले दिनों में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक सर्वे के मुताबिक, देश के 60 बड़े शहरों में हुए सर्वे में यह बात सामने आई है कि पूरे देश में प्रतिदिन 25 हजार 940 टन प्लास्टिक कचरा निकलता है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर साल प्रति व्यक्ति 9.7 किग्रा प्लास्टिक का इस्तेमाल करता है, जो बाद में कचरे के रूप में तब्दील होता है।
उत्तराखंड में रोजाना खतरनाक प्लास्टिक कचरे की मात्रा बढ़ती जा रही है। वर्ष 2041 तक यह करीब 457.63 टन प्रतिदिन के खतरनाक स्तर पर पहुंच जाएगा। पिछले दिनों उत्तराखंड पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के सर्वे में सामने आई यह तस्वीर चौंकाने वाली आई है। पहाड़ों पर इसी गति से प्लास्टिक कचरा बढ़ता रहा तो इससे संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र के पर्यावरण, जंगल और पानी के स्रोतों पर संकट और गहरा जाएगा। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक गण व कर्मचारी गण सहित छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
घनसाली, टिहरी:- तहसील घनसाली के कोटी फैगुल पट्टी स्थित बणचुरी, इंद्रोला, गोजियाण आदि आधा दर्जन से अधिक गांवों में ओलावृष्टि ने किसानों का काफी नुकसान किया है। मंगलवार देर शाम को हुई भयंकर ओलावृष्टि ...