ताजा खबरें (Latest News)

एन.आर.एल.एम. से जुड़कर तहसील गजा की सुनीता सजवाण बनी आत्मनिर्भर।टिहरी: सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं जनपद टिहरी क्षेत्रांगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में साकार रूप ले रही है...




साभार:- वरिष्ठ पत्रकार, ओंकार बहुगुणा
देहरादून: उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क), देहरादून द्वारा बुधवार को ‘‘चतुर्थ विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान-2025’’ का आयोजन सी.आई.एम.एस. संस्थान, कुंआवाला देहरादून में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूसर्क की निदेशक प्रो. (डा.) अनीता रावत ने बताया कि यूसर्क द्वारा उत्तराखंड की सुदूर ग्रामीण महिलाओं को चिन्हित कर उनके वैज्ञानिक योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं द्वारा किए गए कार्य अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त श्रीमती नमामी बंसल (आईएएस) ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सतत प्रयास जरूरी हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जगमोहन सिंह राणा ने कहा कि उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सामूहिक योगदान ने पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इस मॉडल को पूरे राज्य में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद् श्रीमती रंजना रावत ने पर्वतीय महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित प्रयास आवश्यक हैं।
इस अवसर पर एडवोकेट श्री ललित जोशी ने ग्रामीण महिला उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियों का उल्लेख करते हुए सफल उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
सम्मानित महिलाओं की सूची
तृतीय "विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान" प्राप्त महिलाएं:
1. कविता पाल (कविता ऑर्गेनिक्स, डोईवाला, देहरादून)
2. भवानी देवी (लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, ग्राम-सोनला, चमोली)
3. सरोजनी देवी (ग्राम-गिरसा, पो0आ0 जिलासू, चमोली)
4. शिवानी बिष्ट (ग्राम-मानघेर, पो0आ0 सुन्दरखाल, नैनीताल)
5. अनुप्रिया रावत (हर्षिल, उत्तरकाशी)
6. दीपा पाण्डेय (हल्द्वानी मशरूम हाउस, हीरानगर, हल्द्वानी)
7. ऊषा देवी (ग्राम-कुण्ड, नौगांव, उत्तरकाशी)
8. सीता देवी (दुवाकोटी, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल)
9. नीलम सिंह नेगी (नीलकंठ, गौ पथ सेवा, पौड़ी गढ़वाल)
चतुर्थ "विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान" प्राप्त महिलाएं:
1. मंजु रावत (हल्दूखाता, कलालघाटी, पौड़ी गढ़वाल)
2. अनुसूया देवी (मैठाणा, द्वारीखाल, पौड़ी गढ़वाल)
3. तुलसी मेहरा (अध्यक्ष, गायत्री क्लस्टर, श्यामपुर, ग्राम-हरिपुर कलां)
4. सुनीता देवी (सल्ट, अल्मोड़ा)
5. भगवती देवी (धतूरीखत्ता, झीमार, अल्मोड़ा)
6. लक्ष्मी मिश्रा (अध्यक्ष, संरक्षण सामाजिक सोसाइटी, देहरादून)
7. चेतना टम्टा (ग्राम-उडेरखानी, बागेश्वर)
सम्मान स्वरूप प्रदान किए गए पुरस्कार:
सम्मानित महिलाओं को पुरस्कार स्वरूप ₹5000 की धनराशि, प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन यूसर्क के वैज्ञानिक डा. ओम प्रकाश नौटियाल द्वारा किया गया, जबकि डा. मन्जू सुन्दरियाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर यूसर्क के वैज्ञानिक डा. राजेन्द्र सिंह राणा, ई. उमेश चन्द्र जोशी, ई. ओमप्रकाश व ई. राजदीप जंग सहित लगभग 300 लोग उपस्थित रहे।
एन.आर.एल.एम. से जुड़कर तहसील गजा की सुनीता सजवाण बनी आत्मनिर्भर।टिहरी: सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं जनपद टिहरी क्षेत्रांगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में साकार रूप ले रही है...