Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

घनसाली व्यापार मण्डल के सौजन्य से होगा "गौ कथा" एवं "राम कथा" का आयोजन –डॉ .नरेन्द्र डंगवाल।

06-01-2024 11:27 PM

आचार्य विनोद जोशी के द्वारा गौ सेवा केन्द्र गनगर में कई वर्षों से किया जा रहा है गौ सेवा संरक्षण का कार्य।

घनसाली से,––लोकेन्द्र जोशी!

घनसाली 6 जनवरी, विद्यामंदिर इण्टर कॉलेज घनसाली में "गौ कथा" एवं "राम कथा "का पांच दिवसीय भव्य आयोजन 8 जनवरी से शुरु होकर 12 जनवरी तक चलेगा। कथा वाचन का समय दिन के 01 बजे से 04 बजे तक रहेगा। गौ कथा वाचन आचार्य विनोद जोशी तथा राम कथा वाचक अचार्य गणेश पुरर्वाल होंगे।

जिसकी विस्तृत जानकारी व्यापार मण्डल अध्यक्ष डा.नरेन्द्र डंगवाल ने देते हुए कहा कि, सर्व देवमयी गौ माता असहाय अवस्था में बाजारों में कड़ाके सर्दी, गर्मी और बर्षात के कारण लाचार है। इस ओर व्यापार मण्डल घनसाली के हमारे साथियों के द्वारा "गौ सेवा एवं संरक्षण, के उद्देश्य से बीमार एवं घायल पशुओं के संरक्षण एवं उपचार हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। किंतु खेद है कि सरकार और कई अन्य सामाजिक संगठनों के अनेकों प्रयासों के बावजूद भी बाजारों में बे सहारा पशुओं की संख्या लागातार पढ़ती जा रही है। और गौ वंश अपना भोजन कूड़े की ढेरों से चुगान कर रहे हैं।

डा.डंगवाल ने कहा कि गौवंश सेवा एवं संरक्षण में लगातार कई वर्षों से गनगर मूल निवासी आचार्य विनोद जोशी के द्वारा "गौ सेवा केन्द्र"गनगर की स्थापना की गई है। और इस ओर कुछ कार्य आगे बढ़े! जिस हेतु व्यापार मण्डल घनसाली, अपने व्यापारी साथियों के सहयोग से घनसाली पांच दिवसीय "गौ कथा" एवं "राम कथा "का संयुक्त रुप से आयोजन–0 8 जनवरी से, गो सेवा केन्द्र गनगर टिहरी गढ़वाल के माध्यम से  विद्या मंदिर घनसाली के प्रांगण में अयोजित कर रहा है।

 

अध्यक्ष  डा.डंगवाल ने बताया कि, गौ कथा का उद्देश्य" गौ गंगा",की महिमा और उनके प्रति जन मानस को जागरूक करना , "गौ सेवा केन्द्र गनगर" का विस्तारीकरण किया जाना, सहित अयोध्या धाम में राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उत्साह में घनसली बाजार से बे सहारा 21गौ वंश को "गौ सेवा केन्द्र गनगर "को सौंपना है।

कार्यक्रम भव्य हो जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती सोना सजवान अध्यक्ष ज़िला पंचायत टिहरी गढ़वाल, एवं विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह के अलावा अध्यक्ष व्यापार मण्डल घनसाली एवं चमियाला होंगे।

डा.नरेन्द्र डंगवाल ने आम जन मानस से अपील की कि, "गौ कथा महा यज्ञ" में आप सभी लोग प्रतिदिन सामिल होकर हर सम्भव योगदान कर पुण्य प्रताप के भागीदार बने।


ताजा खबरें (Latest News)

अंकिता भण्डारी हत्याकांड की तीसरी वर्षी पर श्रद्धांजलि।
अंकिता भण्डारी हत्याकांड की तीसरी वर्षी पर श्रद्धांजलि। 19-09-2025 06:38 AM

घनसाली:- घनसाली बाजार में गुरुवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर अंकिता को याद किया। इस अवसर पर वक्त...