Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

भारत जोड़ो यात्रा के‌ बाद कांग्रेस शुरू करेगी "हाथ जोड़ो यात्रा"।

18-12-2022 04:22 PM

देहरादून:- 


     सत्तासीन पार्टी भाजपा की जड़ें हिलाने और कांग्रेस का जनाधार मज़बूत करने के लिए कांग्रेस ने बीती 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी जो कि अब तक बदस्तूर जारी है। ऐसे में कांग्रेस अब और एक्टिव मोड में नज़र आ रही है क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा के साथ साथ कांग्रेस ने अब देश भर में हाथ जोड़ो यात्रा करने की रणनीति तैयार कर ली है – कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा किन–किन मायनों में ख़ास रहने वाली है।

भाजपा सरकार की चूलें हिलाने के लिए कांग्रेस कोई कोर कसर नही छोड़ रही है एक तरफ राहुल गांधी देशभर में भारत जोड़ो यात्रा के तहत देश के अलग अलग राज्यों और शहरों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं तो वहीं अब दूसरी तरफ कांग्रेस ने हाथ जोड़ो यात्रा का ब्ल्यू प्रिंट तैयार किया है बता दें कि कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आगामी 26 जनवरी को होने जा रही जिसके लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी हाथ जोड़ो यात्रा को *हिट* करने के लिए ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हल्द्वानी विधायक सुमित हिरदेश समेत तमाम प्रदेश पदाधिकारियों ने हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर मंथन किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की मानें तो हाथ जोड़ो यात्रा का मकसद सिर्फ और सिर्फ ऐसे लोगों से हाथ से हाथ मिलाना है जो मानते हैं मोदी सरकार के 8 साल के शासनकाल में देश की सीमाएं खतरे में आई हैं , नौकरियां ख़त्म हुई हैं ऐसे तमाम लोगों से हाथ से हाथ मिलाने का विशेष ध्यान हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान रहेगा।


ताजा खबरें (Latest News)

पिलखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृत किए 14.83 करोड़ रुपये, क्षेत्र में खुशी की लहर
पिलखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृत किए 14.83 करोड़ रुपये, क्षेत्र में खुशी की लहर 06-11-2025 08:48 PM

टिहरी गढ़वाल। घनसाली क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच...